Aapka Rajasthan

राजकोट एसटी विभाग को मिलीं 5 वॉल्वो बसें, भुज और वडोदरा रूट पर चलेंगी

राजकोट, 9 जून (आईएएनएस)। गुजरात के राजकोट में यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए गुजरात राज्य मार्ग परिवहन निगम ने 5 नई वॉल्वो बसें दी हैं। इनमें से 3 बसें राजकोट-भुज और 2 बसें राजकोट-वडोदरा रूट पर संचालित की जाएंगी। राजकोट महानगरपालिका की मेयर डॉ. नेहल शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर नई बसों को रवाना किया।
 
इस मौके पर राजकोट महानगरपालिका के मेयर डॉ. नेहल शुक्ला ने कहा, "जब से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने परिवहन विभाग की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी को सौंपी है, तब से क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। अब गुजरात के लोगों को अच्छी बसों में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार बसों का संचालन किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि जनता को सस्ती और अच्छी यात्रा करने का अवसर मिले। जनता से अपील है कि प्राइवेट की तुलना में सस्ती सरकारी बसों का लाभ लें। राजकोट के लिए 5 बस देनें के लिए उपमुख्यमंत्री का आभारी हूं।"

एसटी डिपो मैनेजर एन. जी. ठुम्मर ने बताया कि 2 बस भुज और 3 वडोदरा के लिए शुरू की गई हैं। एक सप्ताह पहले भी दो बसें आई थीं, जिसको राजकोट-वडोदरा रूट पर चलाया जा रहा है। 5 नई वॉल्वो बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। डिपो मैनेजर ने कहा कि जनता से अपील है कि एसटी बसों में अधिक से अधिक सफर करें और प्रधानमंत्री मोदी के डीजल बचत मुहिम का हिस्सा बनें।

डिपो मैनेजर ने बताया कि वर्तमान में राजकोट एसटी विभाग के पास 17 वॉल्वो, 20 एसी लग्जरी और 20 इलेक्ट्रिक एसी बसें हैं, जो विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। इसके अलावा जल्द ही 6 नई एसी बसें भी राजकोट को मिलने वाली हैं। आने वाले समय में इन नई बसों को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, मोरबी, जामनगर और दाहोद जैसे महत्वपूर्ण रूटों पर भी शुरू किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

--आईएएनएस

ओपी/वीसी