Aapka Rajasthan

नरेंद्र मोदी ने विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम की: भाजपा नेता

लखनऊ, 9 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल को लेकर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सबसे अधिक समय तक नरेंद्र मोदी का स्वतंत्र भारत के प्रधानमंत्री के रूप रहना गर्व की बात है। इस दौरान पीएम मोदी ने सबसे बेहतरीन काम किया है
 
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश बनेगा। गरीब आदमी, अमीर आदमी बनेगा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोगों के जीवन में आने वाले संकटों का समाधान किया गया है।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से बिना अवकाश लिए निरंतर काम कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने 4398 दिनों तक लगातार शासन करके नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी की। कल 10 जून को वो रिकॉर्ड भी टूटकर नरेंद्र मोदी के नाम हो जाएगा।

दिनेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपनी कर्मठता, योग्यता और निरंतरता की वजह से यह रिकॉर्ड बनाया है। जब वे मुख्यमंत्री थे, तब भी उन्होंने एक भी दिन का अवकाश नहीं लिया था। वे कभी हारे नहीं, वे लगातार जीतते और सीखते रहे। यह वजह है कि देश की जनता की ओर से उनको लगातार तीसरी बार चुना गया है।

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और दावा किया कि आज की तारीख में देश की जनता केंद्र सरकार पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लंबे समय से अपने पद पर बने हुए हैं और लोगों के हित के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कार्यशैली के तहत यह सुनिश्चित किया है कि किसी के भी हितों के किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए।

जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान बिना रुके और बिना थके काम किया है, जिसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री पिछले 12 साल से लगातार काम कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने बिना रुके देश के लिए जनता के लिए काम किया है। यह इसी का नतीजा है कि आज की तारीख में चौतरफा विकास की बयार बह रही है।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी