Aapka Rajasthan

करनाल : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

करनाल, 24 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल रविवार को हरियाणा के करनाल पहुंचे, जहां वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की।
 
उन्होंने करनाल में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव के बाद बहुत जगह शिकायतें मिलती हैं कि जनप्रतिनिधि आते नहीं हैं। मैंने विधायकों को भी कह रखा है कि अपने निर्वाचन क्षेत्र के सभी गांवों में जाएं। मैंने करनाल लोकसभा के प्रमुख गांवों की योजना बनाकर दौरा शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का मैंने दौरा किया है। केंद्र सरकार से जुड़ी कोई समस्या नहीं आ रही है, लेकिन पंचायत, प्रदेश सरकार और स्थानीय स्तर पर जिन लोगों को समस्याएं हैं, उनकी जानकारी अधिकारियों को दी जाती है। विधायक भी साथ में मौजूद रहते हैं। चंडीगढ़ में सीएम भी जनसंवाद के कार्यक्रम करते हैं। एक पोर्टल बनाया गया है, जिस पर समस्याओं को दर्ज किया जाता है और फिर उनका समाधान किया जाता है।

उन्होंने कहा कि हम जनता से जो कुछ कहकर या बोलकर जाते हैं, कोशिश रहती है कि उन समस्याओं को जल्द से जल्द खत्म कर दिया जाए। छोटी-छोटी समस्याएं हैं। पंचायत से जुड़ी समस्याएं और अवैध कब्जे की शिकायतें हैं। हमारी कोशिश है कि ग्रामीणों को साथ में लेकर उनकी समस्याओं पर बात हो और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जब अवैध कब्जा हटाने की बारी आए तो ग्रामीण लोग इसका विरोध न करें।

नीट रद्द होने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक बार परीक्षा रद्द हो चुकी है, ऐसे में राज्य सरकारों को बच्चों की सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए। सीएम ने बच्चों के लिए बस फ्री करने की घोषणा की है, यह एक अच्छा कदम है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी पर कहा कि जिस तरह की स्थितियां हैं, उसके हिसाब से तेल की कीमतों में अधिक वृद्धि नहीं हुई है।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम