Aapka Rajasthan

कैट में 82 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, जानें कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (सीएटी) ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर शुरू में 3 वर्ष की अवधि के लिए ज्वाइंट रजिस्ट्रार सहित विभिन्न 82 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसे प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार सेवारत सरकारी कर्मचारियों में से बढ़ाया या घटाया जा सकता है।
 
कैट में 82 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी, जानें कौन कर सकता है आवेदन और कितनी मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (सीएटी) ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर शुरू में 3 वर्ष की अवधि के लिए ज्वाइंट रजिस्ट्रार सहित विभिन्न 82 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसे प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार सेवारत सरकारी कर्मचारियों में से बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) की ओर से जारी 82 रिक्तियों में ज्वाइंट रजिस्ट्रार के 5, डिप्टी रजिस्ट्रार के 7, प्रधान निजी सचिव (प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी) का 1, लेखा उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स) का 1, अनुभाग अधिकारी/न्यायालय अधिकारी (सेक्शन ऑफिसर/कोर्ट ऑफिसर) के 26, निजी सचिव (प्राइवेट सेक्रेटरी) के 4, लेखा अधिकारी (अकाउंट्स ऑफिसर) के 8, सहायक पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी (असिस्टेंट लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर) के 5, कनिष्ठ लेखा अधिकारी (जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर) के 7, कार्यवाहक (केयरटेकर) के 5, वरिष्ठ लेखाकार (सीनियर अंकाउंटेंट) के 7 और जूनियर अकाउंटेंट के 6 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 30 दिन होगी। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन, विधि में बैचलर डिग्री, पुस्तकालय विज्ञान या पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में ग्रेजुएशन या मास्टर की डिग्री या समकक्ष योग्यता होना चाहिए। इसी के साथ सभी पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 5,200 से 39,100 रुपए और ग्रेड पे 2,400 से 7,600 रुपए के बीच प्रति माह दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) की ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालने के बाद उसे 'प्रधान रजिस्ट्रार, केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण, प्रधान पीठ, 61/35 कॉपरनिकस मार्ग, नई दिल्ली - 110001' पते पर डाक कर दें।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता आदि से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए कैट की ओर से संबंधित पद के लिए जारी नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/पीएम