Aapka Rajasthan

Nagaur लालच में ना फंसें, खुद के साथ दूसरों को भी करें सावधान

 
Nagaur लालच में ना फंसें, खुद के साथ दूसरों को भी करें सावधान

नागौर न्यूज़ डेस्क, नागौर   पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने कहा कि मुनाफा/प्रलोभन या फिर अनावश्यक डर साइबर क्राइम की मुय वजह है। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय साइबर ठगों को मौका देता है। टोगस से बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए की खास बातचीत। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश...।

साइबर अपराध के खिलाफ  ओर से शुरू किया गयारक्षा कवच जागरूकता अभियान वाकई प्रशंसनीय है। इस अभियान के जरिए प्रकाशित टिप्स/खबर से लोगों में मैसेज जा रहा है कि सावधानी बरती जाए। साइबर क्राइम से बचने के लिए भी टिप्स देता है।

जवाब : साइबर अपराध बढ़ रहा है, इसको देखते हुए पुलिस मुयालय ने भी साइबर शील्ड अभियान चालू किया है। इसके तहत पब्लिक को जागरूक किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कोई लिंक आ रहा है तो उससे सावधान रहने के लिए जनता को समझाना है। प्रलोभन संबंधी फोन/लिंक, जिसमें लोन देने, निवेश करने पर मोटा फायदा, लॉटरी खुलने, बिना ब्याज लोन देने जैसे कई झांसों से बचने के लिए पुलिस अभियान चलाएगी। स्कूल-कॉलेज ही नहीं सरकारी/निजी दतरों पर हमारी टीम समझाइश कर रही है। इस अभियान को और बढ़ाया जाएगा।