Kota में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी
कोटा न्यूज़ डेस्क, शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक ने घर में छत के कड़े में फांसी ली। घटना का पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसे नीचे उतारकर हॉस्पिटल लाए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। युवक संजय मीणा (25) रायपुरा अफोर्डेबल योजना का निवासी था। भामाशाहमंडी में हमाली का काम करता था।
कारणों की जांच में जुटी पुलिस
उद्योग नगर थाना ASI शूरवीर सिंह ने बताया कि संजय अपनी मां के साथ रहता था। उसके तीन बहनें है तीनों की शादी हो चुकी। संजय मंगलवार शाम को घर लौटा था। परिजनों ने बताया कि वो रात 9-10 बजे तक मोबाइल पर परिजनों व मिलने वालों से बात कर रहा था। रात 11 बजे कंट्रोल से उसके सुसाइड की सूचना मिली। उसे रात को एमबीएस हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज पोस्टमॉर्टम के शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि संजय शराब पीता था। संभवतया वो किसी तनाव में था। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए। मामले की जांच की जा रही है।