Kota अज्ञात कारणों से चंबल की डाउन स्ट्रीम में हजारों मछलियां मरीं

कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा में बैराज की डाउन स्ट्रीम में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां मिली है। बुधवार को इसका वीडियो सामने आया था। गुरुवार को भी डाउन स्ट्रीम में मरी मछलियों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में चंबल की डाउन स्ट्रीम में चट्टानों पर ढेरों मछलियां मरी पड़ी नजर आ रही है। प्रत्यक्षदर्शी अनीस ने बताया कि बैराज की डाउन स्ट्रीम में हजारों की तादाद में मछलियां मरी है।
मौत का कारण या तो केमिकल युक्त टोटा इस्तेमाल करना या फिर चंबल में केमिकल का रिसाव भी हो सकता है। इसके अलावा रिवर फ्रंट के चलते पानी रोकने से भी मछलियों की मौत हो सकती है। आशंका जताई जा रही है कि हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण गत रविवार को बैराज के गेट खोले गए थे।ऐसे में पानी के तेज बहाव में बहकर आई मछलियां डाउन स्ट्रीम में चट्टानों से टकराने या फिर अवैध मत्सय आखेट में लिप्त लोगों की ओर से कैमिकल युक्त टोटा का उपयोग करने के कारण मछलियों की मौत हो गई। चंबल की अप व डाउन स्ट्रीम में अवैध मत्सय आखेट होता है। जिसकी तस्वीरें भी कई बार उजागर हो चुकी है। इस तरह की अवैध गतिविधियों से जलीय जीवों का अस्तिव खतरे में रहता है।