Aapka Rajasthan

Karoli एक ही छत के नीचे मिलेगी जांच व विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं

 
Karoli एक ही छत के नीचे मिलेगी जांच व विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली परिवर्तित बजट घोषणा के अनुसार पशुपालन विभाग के शासन उप सचिव संतोष करोल ने एक आदेश जारी कर जिले के टोडाभीम सहित राज्य के 24 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालयों को बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत किया है। इनमें करौली जिले से टोडाभीम में संचालित ब्लॉक वेटनरी हेल्थ ऑफिस सहित चित्तौडगढ़, नागौर, सिरोही, दौसा, टोंक, कुचामन सिटी और राजसमंद के 1-1 तथा अजमेर और जालौर में 2-2, बाड़मेर के 3, पाली के 4, जयपुर के 5 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय शामिल हैं।वहीं पिछले दिनों राज्य मेें 19 पशु चिकित्सालयों को प्रथम श्रेणी चिकित्सालयों में तथा 98 पशु चिकित्सा उप केन्द्रों को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया था। गौरतलब है कि करौली और हिण्डौन में पहले से ही बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालय संचालित हैं।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गंगासहाय मीना ने बताया कि टोडाभीम में पशु चिकित्सालय क्रमोन्नत होने से पशुपालकों को अपने गंभीर बीमारियों से ग्रसित पशुओं का उपचार कराने में आसानी होगी, वहीं पशु चिकित्सालयों का ढांचा सुदृढ़ हो सकेगा।दो पारियों में संचालित होने वाले बहुउद्देश्यीय चिकित्सालय में आपात स्थिति (देर रात/दुर्घटना आदि) में पशुओं का समय पर बेहतर उपचार हो सकेगा।

यह मिलेगी सुविधा: बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालयों में शल्य चिकित्सा, गायनेकोलॉजी और मेडिसन के विशेषज्ञ चिकित्सक एक ही छत के नीचे पशुपालकों को उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही विभिन्न प्रकार की जांच जैसे एक्सरे, सोनोग्राफी आदि सुविधाएं मिल सकेंगी। विभागीय योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा।उपकरण व फर्नीचर के लिए 1-1 लाख रुपए स्वीकृत : आदेशों के अनुसार प्रत्येक बहुउद्देश्यीय पशु चिकित्सालयों में आवश्यक उपकरण एवं फर्नीचर क्रय करने के लिए 1-1 लाख रुपए तक संबंधित बजट मदों से राशि व्यय करने की सहमति भी प्रदान की गई है।