Karoli कलेक्टर और एसपी ने जल भराव वाले क्षेत्र का लिया जायजा
करौली न्यूज़ डेस्क, करौली जिला मुख्यालय पर रात को हुई मूसलाधार बारिश के कारण विभिन्न मार्गों और कॉलोनी मोहल्ले में जल भराव हो गया। इससे लोग परेशान हो गए। शहर में जल भराव से हो रही परेशानी को लेकर कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय और नगर परिषद आयुक्त करणी सिंह ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

कलेक्टर और एसपी गौशाला क्षेत्र, राधेश्याम फार्म हाउस, तीन दरवाजा, अंबेडकर तिराहा, हाथी घटा क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए क्षेत्र के लोगों से जल भराव के कारणों पर भी चर्चा की। इस दौरान तीन दरवाजा क्षतिग्रस्त होने, रणगमा तालाब के जल निकासी मार्ग में अतिक्रमण होने, नालों में मिट्टी जमा होने शिकायत प्रमुख तौर पर सामने आई है। कलेक्टर ने अधिकारियों को जल भराव स्थलों से तत्काल जल निकासी के प्रबंध सुनिश्चित करने के दिए। साथ ही कलेक्टर और एसपी ने विभिन्न विभागों के साथ मिलकर समस्या के स्थाई समाधान के प्रयास करने का भरोसा दिया है। इस दौरान लोगों ने स्थानीय निकाय प्रशासन पर भी लापरवाही के आरोप लगाए है।
