Aapka Rajasthan

Jhalawar जैन श्वेताम्बर आदर्श सोशल ग्रुप के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

 
Jhalawar जैन श्वेताम्बर आदर्श सोशल ग्रुप के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

झालावाड़ न्यूज़ डेस्क, नगर में नवगठित जैन श्वेताम्बर आदर्श सोशल ग्रुप के नव नियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के अतिथि जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय छाजेड़, संरक्षक राजकुमार सुराणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हंसराज जैन, राष्ट्रीय महासचिव मनोहर लोढ़ा, अनिल नाहर, राजस्थान रीजन चेयरमेन गोतम जैन, नगर पालिका अध्यक्ष केलाश बोहरा, पारस कटारिया व संजय बाफना रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वल्लित कर व नवकार मंत्र के उच्चारण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में नव नियुक्त अध्यक्ष नवीन जैन को शपथग्रहण राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय छाजेड़ ने दिलाई। वही अन्य सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण राष्ट्रीय महासचिव अनिल नाहर एवं कार्यकारणी सदस्यों को रीजन चेयरमेन गोतम जैन ने शपथ दिलाई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय छाजेड़ ने अपने संबोधन में कहा कि सकारात्मक भाव से मेत्री से संगठन संगठन से सेवा का भाव लेकर कार्य करें भवानीमण्डी का ग्रुप पूरे राजस्थान में सबसे बड़ा ग्रुप है। आगामी दिनों में जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप फेडरेशन व सभी ग्रुप एक मिशन लेकर काम करेंगे।जिसमें समाज के कमजोर वर्ग को उच्च शिक्षा उच्च स्वास्थ का लाभ मिले यह हमारी प्राथमिकता रहेगी। समारोह को संरक्षक राजकुमार सुराणा, राष्ट्रीय महासचिव मनोहर लोढ़ा, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा व नव नियुक्त ने भी संबोधित किया। इस दौरान सोरभ गोलेछा, हर्षित डड्डा, जितेन्द्र सुराणा,नुकुल जैन, राजकुमार गोखरु, प्रमोद जैन,राजेश नाहर, पुखराज डड्डा, प्रसन्न लोढ़ा,दिलीप लोढ़ा आदि मौजूद रहे।