Jaisalmer सेड़वा एसडीएम मामले में डॉक्टरों ने बांधी काली पट्टी, पेन डाउन हड़ताल

जैसलमेर न्यूज़ डेस्क, जैसलमेर बाड़मेर जिले के सेड़वा SDM की ओर से डॉक्टर को धमकाने के मामले में जैसलमेर के डॉक्टर भी हड़ताल पर आ गए। सोमवार को डॉक्टरों ने सुबह 9 से 11 बजे तक पेनडाउन हड़ताल की। इस दौरान डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर इस मामले का विरोध जताया।डॉक्टरों का कहना है कि सेड़वा SDM ने डॉक्टर के साथ बदसलूकी करते हुए गलत शब्दों का प्रयोग किया। हमारी मांग है कि उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।गौरतलब है कि शनिवार को बाड़मेर के सेडवा SDM बद्रीनारायण विश्नोई सीएचसी सेड़वा का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान डॉ. रामस्वरूप रावत ड्यूटी पर ओपीडी चेक कर रहे थे। इस दौरान एसडीएम विश्नोई ने डॉक्टर को फटकार लगाते हुए कहा कि जल्दी उठ और मरीज को देख। डॉक्टर के अपमान को देखते हुए जैसलमेर के डॉक्टर भी विरोध पर उतर आए हैं। जवाहिर हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर मामले का विरोध जताया और 2 घंटे पेनडाउन हड़ताल की।
सोमवार सुबह 9 से 11 बजे तक की पेनडाउन हड़ताल
सोमवार को जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेनडाउन हड़ताल करते हुए कार्य का बहिष्कार कर दिया। 11 बजे तक पेनडाउन हड़ताल की। इसके बाद उन्होंने ओपीडी शुरू की। वहीं डॉक्टरों काली पट्टी बांधकर भी विरोध दर्ज करवा रहे हैं। इस मौके पर डॉक्टर राजेन्द्र गिल ने कहा- विगत दिनों SDM का वीडियो सामने आया। हमारा साथी डॉ. रामस्वरूप रावत निष्ठा से ओपीडी में मरीज देख रहा था। साथ जो भी काम वो कर रहा था। सेड़वा SDM ने गलत शब्द, एक तरीके से गलत शब्दों का प्रयोग किया गया। कहीं से भी उचित नहीं है। यह डॉक्टर की मर्यादा के खिलाफ है। उसी घटना के विरोध में हमारे सारे डॉक्टर साथी बहुत ज्यादा उद्वेलित है। इसी क्रम में विरोध दर्ज करवा रहे है। हम यही चाहते है कि जो नियमानुसार कार्रवाई होती है वो SDM के खिलाफ की जाए, यही हमारी मांग है।