Aapka Rajasthan

Jaipur फ्लैट दिखाने के बहाने जयपुर में महिला से दुष्कर्म

 
Jhunjhunu घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, युवक को कैद

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर की भांकरोटा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर रेप का मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने शिकायत दी है कि सुरेश चौधरी नाम का व्यक्ति उसे फ्लैट दिखाने के लिए अपने साथ ले कर गया था। रास्ते में मुख्य मार्ग से गाड़ी कच्चे रास्ते पर ले गया। आरोपी ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

जांच अधिकारी एसआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया- वैशाली नगर में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि सुरेश चौधरी ने उसके साथ गलत काम किया है। महिला को आरोपी फ्लैट दिखाने के बहाने अपने साथ रिंग पर लेकर गया। कुछ दूर चलने के बाद आरोपी ने कार को कच्ची सड़क पर डाल दी। इसके बाद आरोपी ने उस के साथ गलत काम किया। आरोपी ने रेप के बाद महिला को धमकाया कि अगर किसी को इसकी जानकारी दी तो वह उसे मार देगा। महिला ने हिम्मत कर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।

पीड़िता का आज मेडिकल कराया जाएगा जिस के बाद पीड़िता के कोर्ट के सामने बयान दर्ज कराये जाएंगे। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी सुरेश चौधरी के सम्भावित ठिकानों पर पुलिस टीम निरंतर दबिश दे रही हैं।