Aapka Rajasthan

जयपुर में दिनदहाड़े वॉशिंग मशीन चोरी, 1 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश, CCTV वीडियो में कैद हुई घटना

जयपुर में दिनदहाड़े वॉशिंग मशीन चोरी, 1 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश, CCTV वीडियो में कैद हुई घटना
 
जयपुर में दिनदहाड़े वॉशिंग मशीन चोरी, 1 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश, CCTV वीडियो में कैद हुई घटना

राजधानी जयपुर में चोरी की एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने एक घर के अंदर से महज 1 मिनट में वॉशिंग मशीन चोरी कर ली। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। यह मामला मुहाना थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है।

पहले की रेकी, फिर मिनटों में वारदात

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बाइक सवार दो बदमाश पहले इलाके में पहुंचे और घर की रेकी की। इसके बाद दोनों कुछ देर तक आसपास घूमते रहे और फिर मौके की पूरी जानकारी लेने के बाद वापस आए।इसके बाद दोनों बदमाश घर के मुख्य गेट के बाहर बाइक लेकर रुके।

गेट खोलकर अंदर घुसा एक बदमाश

फुटेज में साफ दिख रहा है कि पीछे बैठा एक बदमाश बाइक से उतरकर घर के मेन गेट तक गया और गेट खोलकर अंदर प्रवेश कर गया। जबकि उसका साथी बाइक के पास ही इंतजार करता रहा।

1 मिनट में वॉशिंग मशीन लेकर फरार

घर के पोर्च में रखी वॉशिंग मशीन को बदमाश ने तेजी से उठाया और बाहर लेकर आया। इसके बाद दोनों ने उसे बाइक पर रखा और मौके से फरार हो गए।पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि महज एक मिनट के अंदर ही चोरी को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले

घरवालों को बाद में लगी जानकारी

घटना के समय घर के लोग अंदर मौजूद नहीं थे। बाद में जब वे बाहर निकले तो उन्हें वॉशिंग मशीन गायब मिली। इसके बाद जब CCTV फुटेज चेक किया गया तो पूरी वारदात सामने आ गई।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने के बाद मुहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर बाइक सवार दोनों बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

इलाके में बढ़ी चिंता

इस तरह की चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है। दिनदहाड़े और इतनी आसानी से हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।