Aapka Rajasthan

राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 7 दिन बढ़ीं, वीडियो में जाने अब 28 जून तक रहेगा अवकाश

राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 7 दिन बढ़ीं, वीडियो में जाने अब 28 जून तक रहेगा अवकाश
 
राजस्थान के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 7 दिन बढ़ीं, वीडियो में जाने अब 28 जून तक रहेगा अवकाश

राजस्थान के विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य के शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल 28 जून तक बंद रहेंगे, जबकि पहले अवकाश 20 जून तक तय किया गया था।शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सोमवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

अब 29 जून से खुलेंगे स्कूल

नए आदेश के अनुसार, राज्य के सभी स्कूल अब 29 जून से नियमित रूप से खुलेंगे। पहले स्कूल 21 जून के बाद खुलने थे, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए यह फैसला बदला गया है।21 जून को रविवार होने के कारण पहले स्कूल 22 जून से शुरू होने थे, लेकिन अब छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है।

प्राचार्यों को मिली राहत

नए आदेश में यह भी प्रावधान किया गया है कि स्कूल प्रिंसिपल अब पहले की तरह 2 दिन का स्थानीय अवकाश घोषित कर सकेंगे। इससे पहले यह अधिकार सीमित कर दिया गया था, जिसे अब फिर से बहाल किया गया है।

गर्मी और मांग के बाद फैसला

दरअसल, राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज गर्मी का असर देखा जा रहा था। तापमान में बढ़ोतरी और लू जैसी परिस्थितियों के कारण छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही थी।इसके अलावा शिक्षक संगठनों की मांग के बाद सरकार ने छुट्टियों को बढ़ाने का निर्णय लिया।

छात्रों और अभिभावकों को राहत

इस फैसले से जहां छात्रों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं अभिभावकों ने भी इसे सकारात्मक कदम बताया है। हालांकि कुछ स्कूलों ने पहले से ही नई सत्र की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन अब उन्हें शेड्यूल में बदलाव करना होगा।