Aapka Rajasthan

Jaipur मंदिरों में मनाया गया पौष बड़ा पर्व, लगाया हलवा-पकौड़ी का भोग

 
Jaipur मंदिरों में मनाया गया पौष बड़ा पर्व, लगाया हलवा-पकौड़ी का भोग

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर पौष माह में शहर के मंदिरों और सामाजिक स्थलों पर पौषबड़ा महोत्सव मनाया जा रहा है। ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित नहर के गणेशजी मंदिर में बुधवार को पौषबड़ा महोत्सव व भजन संध्या रखी गई है। बुधवार सुबह 5:30 बजे गणपति की पूजा-अर्चना कर नवीन पोशाक धारण करवाई जाएगी। दोपहर 1:30 बजे से 2 बजे के मध्य पौषबड़ा भोग झांकी होगी। भक्तजन दोपहर 2:15 बजे से पौषबड़ा झांकी के दर्शन देर रात्रि तक कर सकेंगे। मंदिर महंत जय शर्मा ने बताया कि पौषबड़ा भोग में दाल की पकौड़ी, आटा के पुए, सूजी का हल्वा, चूरमा, सब्जी, पुड़ी चटनी का भोग दर्शन होगा। भक्तजनों को सायं 5 बजे से दोना प्रसादी वितरित किया जाएगा। शाम को आरती के बाद भजन संध्या होगी।

चांदपोल गेट के बाहर स्थित परकोटा गणेश मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव व भजन संध्या बुधवार को मनाई जाएगी। मंदिर महंत अमित शर्मा ने बताया कि ब्रह्ममुहूर्त में गणपति की पूजा-अर्चना कर पंचामृत, एवं गंगाजल से भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई जाएगी। प्रथम पूज्य को पौष बड़ों दाल की पकौड़ी, सूजी का हल्वा, व आटे गुड के पुए व सब्जी, पुड़ी का भोग लगाया जाएगा। संत-महंतों के सान्निध्य में बैंडबाजे, ढोल, लवाजमे के साथ 108 थालों से प्रथम पूज्य की आरती की जाएगी।

{प्रताप नगर स्थित देहलावास हनुमान मंदिर ट्रस्ट के नेतृत्व मे पौषबड़ा महोत्सव आयोजित किया गया। भगवान राम एवं बालाजी महाराज की झांकी सजाकर भोग लगाया गया। इस मौके पर देहलावास बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हनुमान शर्मा, संरक्षक गंगासहाय शर्मा, मोनू शर्मा, रामकिशन शर्मा, जयपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी, महंत कैलाश शर्मा, रामोतार छीपा आदि मौजूद रहे।