Jaipur सुनहरे पीले रंग की पोशाक में नजर आए मोतीडूंगरी गणेशजी, वीडियो देखें मोती डूंगरी मंदिर का इतिहास
जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर कार्तिक कृष्ण अष्टमी पर गुरुवार को शहर के गणेश मंदिरों में उत्सव का माहौल रहा। वजह रही, गुरु पुष्य नक्षत्र, जिसके चलते सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में लोग गणेशजी को नए कार्य व ऑफिस का निमंत्रण देने पहुंचे। वहीं, नए वाहन खरीदने वालों का भी तांता लगा रहा।
गुरु पुष्य का मुख्य आयोजन मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में हुआ, जहां गुरुवार से ही दीपावली उत्सव का शुभारंभ हुआ। सुबह गुरु पुष्य नक्षत्र का विशेष अभिषेक हुआ और भगवान गजानंद को पीले रंग की सुनहरी पोशाक धारण करवाई गई। महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में पुष्य नक्षत्र पर 231 किलो सामग्री से बने पंचामृत से गणेशजी का अभिषेक किया। इसमें 200 किलो गाय का दूध, 25 किलो दही, सवा किलो घी और 5 किलो शहद का इस्तेमाल किया गया।खास बात यह है कि इस बार दीपावली को देखते हुए मोतीडूंगरी गणेश मंदिर को विशेष तौर पर सजाया गया है। महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि प्रथम पूज्य गणपति को दीपावली तक रोजाना विशेष रूप से तैयार पोशाक धारण करवाई जाएगी।
