Aapka Rajasthan

Eid 2023: प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का पर्व, अमन-चैन की दुआ के साथ ईदगाहों में अता की गई ईद की नमाज

 
Eid 2023:  प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का पर्व, अमन-चैन की दुआ के साथ ईदगाहों में अता की गई ईद की नमाज

जयपुर न्यूज डेस्क। प्रदेशभर में आज सुबह से ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कल देर शाम चांद दिखने के साथ इबादत वाले रमजान महीने के 29 रोजे पूरे हुए। शाम को लोगों ने बेसब्री से ईद के चांद का इंतजार किया। शुक्रवार शाम को चांद का दीदार हुआ। सभी ने चांद को देखकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। आज ईद की नमाज अता करने ईदगाहों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। नमाज अता करने के बाद गले लग एक.दूसरे को बधाई देने में लगे हैं। जनप्रतिनिधि भी समुदाय के लोगों के बीच ईद पर देश में अमन चैन बने रहने की दुआ करने पहूुचे हैं। 

जयपुर में रामप्रसाद मीणा सुसाइड में धरना जारी, राष्ट्रीय एसटी आयोग ने सरकार को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

01


अलवर सदर शेर मोहम्मद ने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे ईद की नमाज अता की गई। अलवर शहर के ईदगाह पर कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व भाईचारे का त्योहार है। जिसमें हर धर्म के लोग मुस्लिम भाइयों को बधाई देते हैं। इस दिन नमाज अता कर लोग देश में अमन चैन की दुआ मांगते हैं। अल्पसंख्यक मामलत मंत्री शाले मोहम्मद ने देश व राज्यवासियों को ईद-उल- फितर एवं अलविदा जुमा की बधाई और शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार को जारी संदेश में उन्होंने कहा कि ईद का दिन रोजेदारों को खुदा ने इनाम के रूप में दिया है यह त्योहार बलिदान और मानव सेवा का प्रतीक है। परवरदिगार तमाम रोजेदारों की इबादतों को कबूल फरमाए। इस मुकद्दस महीने की रहमतों के सदके अल्लाह सभी की जायज तमन्नाओं को पूरा करे जो परेशान हाल में है उन्हें एवं जो बीमार हाल में है उन्हें तंदुरुस्ती अता फरमाए देश में भाईचारा एव मोहब्बत हमेशा कायम रहे। जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे ने भी सभी मुस्लिम भाइयों को चांद नजर आने की मुबारकबाद देते हुए ईद की शुभकामनाएं दी है। 

भरतपुर में सैनी समाज ने पृथक आरक्षण की मांग पर किया हाईवे जाम, 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी

01


बता दे कि यह मीठी ईद है और इस ईद पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं। फिर खीर व सेवइयाँ तैयार करते हैं। इसके बाद दरुद लगाते हैं। फिर थोड़ी खीर से मुंह मीठा कर ईद पढ़ने जाते हैं। आज सुबह ईदगाहों में ईद की नमाज अता की गई। नमाज अता करने के बाद दोपहर में लोग एक-दूसरे के घर जाकर खीर खाकर बधाईयां देते हैं। गले लगते हैं। एक दिन पहले ही बाजारों में ईद की खरीदारी भी खूब हुई।