Dholpur 12 घंटे में 13 डिग्री गिरा तापमान, दिन में हल्की धूप से मिली राहत
धौलपुर न्यूज़ डेस्क, सर्दी ने बदली लोगों की दिनचर्या, बाजारों में दिन के समय भी पसरा रहा सन्नाटा, अलाव जलाकर किया सर्दी से बचाव, मौसम विभाग का आज भी यलो अलर्ट शुक्रवार को सुबह कोहरा था। सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सर्दी के कारण मुख्य बाजार,सड़क और रास्ते सुनसान नजर आए। ओलावृष्टि का प्रभाव ट्रेन से लेकर रोडवेज बसों तक पर दिखाई दिया। धौलपुर स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनें 11 घंटे की देरी से पहुंची। जिसके कारण यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ी।
इसी प्रकार धौलपुर से विभिन्न मार्गो पर चलने वाली कई बसें कोहरे के कारण धीमी गति से चलने के कारण 30 से 40 मिनट की देरी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकी। सुबह से घना कोहरा छा जाने और सर्द हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में 13 डिग्री की गिरावट आई है। दोपहर एक बजे के बाद आसमान में सूरज दिखाई दिया। जिसकी तेज किरणों ने कोहरे को कुछ ही समय में खत्म कर दिया। मौसम के बदलते मिजाज के कारण लोग भी परेशान है। सुबह तेज सर्दी के बाद अचानक से तेज धूप निकलने से लोगों को बीमारियां अपनी चपेट में ले रही है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक माधो सिंह ने बताया कि 11 जनवरी को भरतपुर संभाग में हल्की बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। लेकिन धौलपुर में बारिश होने की संभावना कम है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर है। जिसके कारण बारिश और मावठ होने की प्रबल संभावना है। धौलपुर को मौसम विभाग ने भरतपुर और जयपुर के साथ यलो जोन में रखा है। साथ ही मौसम में बदलाव होने के कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बढ़ोत्तरी होने की संभावना दिखाई दे रही है। पेट की खातिर... सैंपऊ में कामकाज के लिए जाते मजदूर।