Dholpur हनीट्रैप गिरोह का एक और सदस्य पकड़ा गया, एक महीने से था फरार

धौलपुर न्यूज़ डेस्क, धौलपुर पुलिस ने हनीट्रैप मामले में एक महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में चलाए गए अभियान में आरोपी हरिओम कुशवाह (28) को बसई नबाब से पकड़ा गया।मामले की जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर को पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक लड़की ने उन्हें अपनी बातों में फंसाया और 29 दिसंबर को धौलपुर के आर.बी. पैलेस होटल में बुलाया। वहां लड़की ने पीड़ित के साथ अपनी मर्जी से शारीरिक संबंध बनाए और फिर पुलिस में शिकायत करने की धमकी देकर 4 लाख रुपए की मांग की। आरोपियों ने पीड़ित से 2 लाख रुपए भी ऐंठ लिए।
पुलिस ने इस मामले में पहले ही प्रहलाद, मौनू, पंकज, हजारी और आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मामले में दो आरोपी ओमकार ठाकुर और हरिओम कुशवाह फरार चल रहे थे। पुलिस की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए हरिओम (28) पुत्र माखन सिंह कुशवाह निवासी रनजीतपुरा को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरोह का एक सदस्य अभी भी फरार है।