Dholpur 60 वार्डों में स्ट्रीट लाइट के लिए 14 माह पहले जारी हुआ था 1.62 करोड़ का टेंडर
धौलपुर न्यूज़ डेस्क, धौलपुर नगर परिषद ने शहर की कॉलोनियों और गलियों को रोशन करने के लिए 14 महीने पूर्व 1 करोड़ 62 लाख रुपए के स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए टेंडर जारी किए थे। जिसके तहत शहर के 60 वार्डों में 2 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी थी, लेकिन आज तक शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य पूरा नही किया जा चुका है। आयुक्त अशोक शर्मा का कहना हैं की स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य जारी है, संवेदकों को स्टोर से स्ट्रीट लाइट दे दी गई हैं, उनके द्वारा लाइटों को लगाने का कार्य जारी हैं।
नगर परिषद द्वारा द्वारा 29 नवंबर 2023 को 1 करोड़ 62 लाख रुपए के टेंडर जारी किए गए थे। 6 अक्टूबर 2023 को टेंडर को खोलने की प्रक्रिया हुई थी। जिसमें 39-39 लाख रुपए के चार टेंडर जारी किए थे। इसमें 80-80 लाख रुपए के दो फर्मों को टेंडर दिए गए थे। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने पर 3 महीने बाद 10 फरवरी 2024 को फर्मा को वर्क आर्डर जारी कर दिए गए थे। वर्क आर्डर जारी होने के 1 वर्ष बाद तक शहर के वार्डों में अभी तक स्ट्रीट लाइटों को लगाने का कार्य किया जा रहा है। 1 वर्ष में नगर परिषद के अधिकारी संवेदकों से अभी तक स्ट्रीट नही लगवा सके हैं।
आयुक्त अशोक शर्मा ने बताया की सवेंदकोे के लिए स्टोर से लाइट दे दी गई है। लाइट लगाने के कार्य संवेदकों का है। उनके द्वारा वार्डों में लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। कुछ दिन में सभी लाइटें लगा दी जाएगी। जिससे लोगों की अंधेरे की समस्या दूर होगी। शहर के घंटाघर रोड, ओंडेला रोड, कायस्थपाड़ा, मदीना कॉलोनी, बाड़ी रोड, आनंद नगर, कैला कॉलोनी, जगदंबा कॉलोनी, गोविंद नगर, हुंडावाल नगर, पुष्पाजंलि विहार, कचहरी परिसर, पुराना शहर, हॉस्पिटल रोड, जेल रोड व अन्य जगहों पर नहीं लगी लाइटें। जिससे कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग कई बार शिकायत भी कर चुके हैं। संवेदकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हर वार्ड क्षेत्र में 30-30 स्ट्रीट लाइटें पार्षदों की उपस्थिति में लगाई जा रही है। अब तक करीब 1500 लाइटें लगाई जा चुकी हैं और लाइटें भी लगाई जा रही है।