Aapka Rajasthan

Dausa पति की आत्महत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार, मामला दर्ज

 
Dausa पति की आत्महत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार, मामला दर्ज

दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा जिले की सिकंदरा थाना पुलिस ने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में रामगढ़ निवासी लाखन सिंह गुर्जर ने 14 अक्टूबर को मामला दर्ज कराया था। एफआईआर में बताया कि उसके छोटे भाई सज्जन सिंह की पत्नी पिंकी के कलाली, बांदीकुई निवासी राहुल गुर्जर से अवैध संबंध हैं। इस बारे में पता चलने पर सज्जन सिंह ने कई बार पत्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। पत्नी के परिजनों को इस बारे में बताने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ और उल्टा सज्जन को ही धमकाती रही।

आरोप है कि पिंकी और राहुल के अवैध संबंधों से परेशान सज्जन सिंह आत्महत्या के लिए मजबूर हो गया। जिसके बाद मानसिक प्रताड़ना के चलते उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सज्जन सिंह की पत्नी पिंकी गुर्जर वर्तमान में शेखपुर थाना मानपुर निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।