Aapka Rajasthan

Churu सरदारशहर में 14 फरवरी को होगा बीडीसी सदस्य का उपचुनाव

 
Churu सरदारशहर में 14 फरवरी को होगा बीडीसी सदस्य का उपचुनाव

चूरू न्यूज़ डेस्क, चूरू सरदारशहर पंचायत समिति के ब्लॉक नंबर 8 में बीडीसी सदस्य के लिए 14 फरवरी को उपचुनाव होने हैं। ये सीट सदस्य सोहनलाल जाखड़ के निधन के बाद खाली हुई थी। सोमवार को भाजपा, कांग्रेस और रालोपा से तीन प्रत्याशियों ने एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया।


कांग्रेस की ओर से दिवंगत सदस्य की पत्नी गणेशी देवी जाखड़, भाजपा से मूली देवी जाखड़ और आरएलपी से गजूराम जाट ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस की ओर से उप प्रधान केशरीचंद्र शर्मा और नगर अध्यक्ष जितेंद्रसिंह राजवी समर्थन में मौजूद रहे। भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, पूर्व विधायक अशोक पींचा और सभापति राजकरण चौधरी व आरएलपी के जिलाध्यक्ष मदन ढाका और राकेश चौधरी भी अपने प्रत्याशी के साथ उपस्थित रहे।तहसीलदार रतनलाल मीणा ने बताया कि 14 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। अगले दिन 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।