Aapka Rajasthan

Chittorgarh भोपाल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले के दल ने गोल्ड मेडल जीता

 
Chittorgarh भोपाल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में जिले के दल ने गोल्ड मेडल जीता

चित्तौरगढ़  न्यूज़ डेस्क,  चित्तौड़गढ़ भोपाल में आयोजित 31 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्या विहार दल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते। इस आयोजन में देश-विदेश के 700 से अधिक विद्यार्थियों ने लगभग 200 प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। शेखावाटी साइंस एकेडमी विद्या विहार के डॉ मोहम्मद यासीन ने बताया कि अधिवेशन की थीम '' स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र की समझ'' के अनुरूप जिले के दल ने ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की।

समाधान के उपाय भी सुझाए। ग्लोबल वार्मिंग, कृषि कार्यों को सरल और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विज्ञान और तकनीकी के प्रयोग पर प्रकाश डाला। प्राचार्य अनिरुद्ध वत्स, वीएस चौहान व मुकेश जाखड़ ने शोधार्थी दल के डॉ. मोहम्मद यासीन, नेहा दशोरा, डॉ. नाज़नीन शेख, मोहम्मद ताहिर, मयूर खत्री, अता उर रहमान और रुद्र प्रताप के लौटने पर स्वागत किया। इको फ्रेंडली डिवाइस तैयार कर प्रदर्शित किया : जीव विज्ञान व्याख्यता डॉ. मोहम्मद यासीन के नेतृत्व में दल ने जिले के परिपेक्ष्य में जलवायु परिवर्तन और प्रकृति अनुकूल तकनीकों पर प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। इको फ्रेंडली डिवाइस तैयार किया है जो प्रकृति अनुकूल होने के साथ विशिष्ट दिव्यागजनों के लिए भी सहायक होगा।