Aapka Rajasthan

Bikaner भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का किया स्वागत

 
Bikaner भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का किया स्वागत

बीकानेर न्यूज़ डेस्क, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष गंगाराम पारीक का आज नोखा के जोरावरपुरा में पार्षद जेठूसिंह राजपुरोहित के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर पालिका पार्षद जेठू सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जमीन से जुड़े हुए कार्यकर्ता को शहर मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है और उसी के अंतर्गत शहर अध्यक्ष के पद पर एक आम कार्यकर्ता गंगाराम पारीक को शहर मंडल अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने अपने संविधान में किए गए वादों को निभाया है।

स्वागत कार्यक्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष गंगाराम पारीक ने कहा कि वह पार्टी के सभी ज्येष्ठ और श्रेष्ठ नेताओं को साथ लेकर नोखा में भाजपा को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे और प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए हर संभव मदद के लिए तैयार मिलेंगे। इस अवसर पर बनवारी पारीक, शिव मांझू, पूनम चंद, शिव व्यास, नरेंद्र चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।