Aapka Rajasthan

Bhilwara बिजौलिया में विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Bhilwara बिजौलिया में विवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या 

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, सोमवार सुबह एक विवाहिता की कमरे में फंदे से लटका शव मिला। परिजनों के मुताबिक महिला रात को खाना खाने के बाद परिवार के साथ छत पर सोने गई थी। सुबह जब सब जागे तो महिला छत पर नहीं थी। नीचे जा कर देखा तो उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। कमरा अंदर से बंद था।

सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर आशा (35) पति अशोक यादव को फंदे से उतारा और बिजौलिया हॉस्पिटल लाएl जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कियाl मामला बिजौलिया की इंदिरा कॉलोनी का हैl

मृतका आशा के देवर जितेंद्र ने बताया कि, भाभी को किसी तरह की कोई समस्या नहीं थीl भाई अशोक मोटरसाइकिल सर्विसिंग का काम करता हैl उनके 2 लड़कियां और एक लड़का हैl हादसे से परिवार सदमे में हैl फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया हैl पुलिस मामले की जांच में जुटी हैl