Bhilwara निंबार्क आश्रम में आज प्रतिष्ठा द्वादशी पर दीप जलाए जाएंगे
भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, भगवान श्रीराम की अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा हुए एक साल पूरा हो रहा है। गत साल 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा कासई गई थी। हिंदू पंचांग के अनुसार 22 जनवरी को पौष शुक्ला द्वादशी तिथि थी। यह तिथि इस साल 11 जनवरी को यानी शनिवार को पड़ रही है। ऐसे में इस साल 11 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसका नाम प्रतिष्ठा द्वादशी दिया गया है।
भगवान श्रीराम की पहली प्राण-प्रतिष्ठा पर शनिवार को शहर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना होगी। सुंदरकांड, रामचरित मानस पाठ, भजन-कीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रम होंगे। सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ के लिए मंडलियों की बुकिंग कर ली गई। कई मंदिरों में तीन दिवसीय कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। कई जगह पाठ के साथ दीप भी जलाए जाएंगे। आरती के बाद भोग लगाकर प्रसाद बांटा जाएगा। एक बार फिर शहर को राममय करने की तैयारी मंदिरों व विभिन्न संगठनों ने शुरू कर दी है।
पंचमुखी बालाजी मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव का आयोजन आज होगा पुर रोड पर परिवहन कार्यालय के पास स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर में शनिवार को पौषबड़ा महोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन पंचमुखी बालाजी मंदिर के महंत जमुनादास महाराज के सानिध्य में होगा। पुजारी मुरारी पांडे ने बताया कि पौषबड़ा का हनुमानजी को भोग लगाया जाएगा। इससे पहले दोपहर 2 बजे से ब्यावर की टीम द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। उसके बाद शाम 6 बजे आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। भक्त अशोक बाहेती व सुनील बंसल ने बताया कि पौषबड़ा महोत्सव को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्य तैयारियां कर रहे हैं।