Aapka Rajasthan

Bhilwara में दिगंबर जैन समाज की सेंकडो प्रतिभाएं सम्मानित

 
Bhilwara में दिगंबर जैन समाज की सेंकडो प्रतिभाएं सम्मानित 

भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, समग्र दिगंबर जैन बागीरवाल सामाजिक संस्था मेवाड़ प्रांत एवं पारमार्थिक बागीरवाल समाज मेवाड़ प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बिजौलिया कस्बे के आचार्य विद्यासागर पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 310 में से 165 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। शेष प्रतिभाओं के सम्मान पत्र संस्था की ओर से उनके निवास पर पहुंचाए जाएंगे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मंगलाचरण सुमित सेठिया एवं अनिशा बागड़ीया ने किया।

मुख्य अतिथि पीसी जैन सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीराम कॉलेज दिल्ली ने आधुनिक शिक्षा में तकनीक के बारे में बताया। अति विशिष्ट अतिथि डॉ. नीलेश जैन यूरोलॉजी कोटा ने प्रतिभाओं को नौकरी की तलाश करने की बजाय स्वयं के बल पर आत्मनिर्भर बनने को कहा। केंद्रीय अध्यक्ष निर्मल कुमार जैन बागीरवाल ने समाज में सामाजिक सुधार पर जोर दिया। कोटा प्रांत अध्यक्ष सुरेश हरसोरा ने ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में बागीरवार पारमार्थिक समिति की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिसमें अध्यक्ष भीलवाड़ा के नेमीचंद ठग बागीरवाल थे। मंत्री नीरज धनोपिया बिजोलिया और कोषाध्यक्ष विनोद सेठिया बिजोलिया को कोटा के चुनाव अधिकारी रमेश फागने ने शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में कल्याणमल जैन रावतभाटा, पुष्पचंद जैन सिंगोली, निर्मल सकुनिया, पंकज जैन, विमल सेठिया, गुलाबचंद सेठिया, चांदमल धनोपिया, नवीन धनोपिया, नरेश ठग, राजेश पटवारी, उम्मेदमल, बसंती लाल जैन, दिलीप जैन कोटा आदि सहित बागीरवाल समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह आयोजन मेवाड़ में पहली बार आयोजित किया गया। इसकी सराहना की गई.