Bhilwara महोत्सव 2025 का आयोजन 7 फरवरी से होगा आयोजित
भीलवाड़ा न्यूज़ डेस्क, महोत्सव 7 से 9 फरवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर मेहता ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों व आयोजन समिति के सदस्यों के साथ तैयारियों पर चर्चा की। मेहता ने कहा कि मेले के आयोजन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर महोत्सव की तैयारियां की जाएंगी। जिला कलक्टर मेहता ने कहा कि भीलवाड़ा महोत्सव के साथ ही उद्योग व व्यापार मेले का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा, स्टार नाइट सहित होंगे रंगारंग कार्यक्रम भीलवाड़ा महोत्सव के दौरान शोभा यात्रा, फूड फेस्टिवल, लोक नृत्य, स्टार नाइट म्यूजिक फेस्टिवल, पुस्तक मेला, पतंगबाजी, पुष्प प्रदर्शनी, पेट शो, स्थानीय प्रतिभा खोज - गायन, वादन, नृत्य, मिमिक्री, स्टैंडअप कॉमेडी, कुश्ती, क्रिकेट जैसी खेल प्रतियोगिताएं व अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। साहसिक गतिविधियों का होगा आयोजन
हॉट एयर बैलून, जिप लाइन, वॉल क्लाइंबिंग व साइकिल रेस, कला प्रदर्शनी आर्ट फेस्ट, इको वॉक-इको वॉच-बर्ड वॉच, लोक रंग प्रतियोगिताएं, चित्रकला, मांडणा, रंगोली, मेहंदी, खाना खजाना, साफा-मूंछ प्रतियोगिता, कुर्सी, मटकी, चम्मच रेस, रस्साकशी व अन्य प्रतियोगिताएं जैसी साहसिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
महोत्सव को व्यापक व आकर्षक बनाने का प्रयास
प्रेस वार्ता के दौरान जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि भीलवाड़ा महोत्सव-2025 को व्यापक व आकर्षक बनाने के लिए हम इसमें विभिन्न सांस्कृतिक, खेल व मनोरंजन गतिविधियों को शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
हमारा उद्देश्य है कि भीलवाड़ा जिले के सभी आमजन इस महोत्सव में भाग लेकर इसका आनंद उठा सकें। हम चाहते हैं कि यह महोत्सव एक अच्छा सांस्कृतिक आयोजन हो, जो लोगों को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़े और उन्हें मनोरंजन का अवसर प्रदान करे।