Aapka Rajasthan

Barmer नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, व्यवस्था लड़खड़ाई

 
Barmer नगर परिषद के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, व्यवस्था लड़खड़ाई

बाड़मेर न्यूज़ डेस्क, बाड़मेर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कार्य का बहिष्कार कर नगर परिषद के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। इससे शहर में सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई। कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि नगर परिषद में सफाई भर्ती में वाल्मीकि समाज के लोगों के 100 फीसदी भर्ती होनी चाहिए।

मार्च 2024 में निकाली भर्ती में वर्गीकरण को समाप्त कर 100 प्रतिशत समाज के लोगों को प्राथमिकता दी जाए।

दरअसल, स्वायत्त शासन विभाग की ओर से 1 मार्च 2024 को सफाई कर्मचारी भर्ती लॉटरी और प्रैक्टिकल के आधार पर 24797 पदों की जारी की है। इस भर्ती में वर्गीकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर बाड़मेर नगर परिषद सफाई कर्मचारी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

इनकी मांग है कि भर्ती में वर्गीकरण को समाप्त कर 100 प्रतिशत वाल्मीकि समाज के लोगों को लगाने की मांग कर रहे हैं।

इसको लेकर वाल्मीकि समाज के लोगों ने गुरुवार को सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को नगर परिषद के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। वाल्मीकि समाज के समस्त सफाई कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है।