Aapka Rajasthan

Banswara अंकुर स्कूल की छात्रा सलोनी को डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया

 
Banswara अंकुर स्कूल की छात्रा सलोनी को डॉक्टर की उपाधि से सम्मानित किया 

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, अंकुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सलोनी पुत्री मुकुल रावल को डॉक्टर बनने पर संस्था प्रधान डॉ. रक्षा सराफ ने सम्मानित किया। एमबीबीएस कोर्स पूरा करने के बाद सलोनी ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा पास की।

सलोनी ने कहा कि वह इस उपलब्धि का श्रेय संस्था प्रधान डॉ. रक्षा सराफ, शिक्षकों और अभिभावकों को देती है। इस अवसर पर संस्था सचिव शैलेंद्र सराफ ने कहा कि संस्था के कई छात्र डॉक्टर, इंजीनियर, सीए और वैज्ञानिक बनकर इसरो और नासा जैसी संस्थाओं में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।