Aapka Rajasthan

Banswara घाटोल में फसल बीमा व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

 
Banswara घाटोल में फसल बीमा व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क,  भारतीय किसान संघ तहसील घाटोल अभ्यास वर्क और फसल बीमा की बैठक पडौली राठौड़ सीनियर स्कूल परिसर में सोमवार को हुई। मुख्य अतिथि अध्यक्ष मोहन सिंह चंद्रावत, पुष्कर, संभागीय मंत्री धनपाल, तहसील अध्यक्ष पर्वत सिंह विशिष्ट अतिथि थे। धनपाल ने संगठन के बारे में चर्चा की। पुष्कर ने ग्राम समिति किसान की आय बढ़ाने के तरीके और किसी राजनीति में न पढ़कर किसान की हित की बात करने पर जोर दिया गया। मोहन सिंह ने सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।

तहसील मंत्री शैलेंद्र सिंह ने फसल बीमा के बारे में विस्तृत बताया। इस प्रकार देवदा, कड़ुआ आमरी, चड़ला, अमरथून, पडौली राठौड़, पडौली गोवर्धन, नरोत्तम की गोज पंचायतों के करीब 200 से अधिक किसान पहुंचे और समय पर क्रोप कटिंग का नहीं होना बताया। देवदा ठाकुर साहब राजेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, रमेश, मंगेला, कन्हैयालाल, ओम प्रकाश, दीपसिंह चरपोटा, हकरू भाई, गोटिया ग़ेबा, रंगजी भाई, केहरी आदि मौजूद रहे।