Kota 12वीं आट्‌र्स में बेटियों का रिजल्ट रहा 91 प्रतिशत, लड़कों का 83.36% रहा
 

 
कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं आट्‌र्स के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। परिणामों में इस बार भी बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है। कोटा जिले का परिणाम 87.29 प्रतिशत रहा। कोटा जिले में बेटियों ने कमाल किया है। लड़कियों का परीक्षा परिणाम 91 प्रतिशत से ज्यादा रहा है। जबकि लडको का परिणाम 83.36 रहा है। कोटा जिले में कुल 19531 स्टूडेंट्स परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हुए थे। इनमें से 19125 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।

इसमें 9818 लडके और 9307 छात्राएं शामिल रही। परिणामों में कुल 16695 स्टूडेंटस पास हुए है। इनमें पहले स्थान पर 7628 दूसरे स्थान पर 7657 तीसरे स्थान पर 1410 स्टूडेंटस रहे। लड़को की बात करें तो परिणामों में कुल 8181 और लडकियों में 8511 छात्राएं पास हुई। इसमें पहले स्थान पर भी लड़कियों की संख्या ज्यादा है। पहले स्थान पर 2927 लडके रहे तो 4701 लड़कियां रही। शिक्षा विभाग ने वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का भी रिजल्ट जारी किया। इसमें प्रदेशभर के 56 हजार 14 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 12th आट्‌र्स के साथ वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट स्टूडेंट्स माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं। प्रदेश की बात करें तो परीक्षा में 3 लाख 26 हजार 413 स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन, 2 लाख 69 हजार 154 स्टूडेंट्स सेकेंड डिवीजन जबकि 55 हजार 855 स्टूडेंट थर्ड डिवीजन पास हुए हैं।

16 हजार 838 बच्चों के सप्लीमेंट्री आई है। परीक्षा में 1 लाख 36 हजार 135 लड़के फर्स्ट डिवीजन, 1 लाख 50 हजार 529 सेकंड डिवीजन जबकि 32 हजार 970 लड़के थर्ड डिवीजन पास हुए हैं। इनमें 9486 लड़कों के सप्लीमेंट्री आई है। छात्राओं की बात की जाए तो 1 लाख 89 हजार 918 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन, 1 लाख 18 हजार 904 सेकंड डिवीजन, 22 हजार 667 छात्राएं थर्ड डिवीजन पास हुई हैं। जबकि 7020 छात्राओं की सप्लीमेंट्री आई हैं। कोटा के संजय गांधी नगर की रहने वाली दिव्यांशी पटेल ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किए है। उसने जिओग्राफी में 98, अंग्रेजी लिट्रेचर में 89, हिंदी साहित्य में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए है। उसके कुल 461 नंबर आए हैं। पिता प्राईवेट स्कूल में टीचर है। दिव्यांशी लेक्चरर बनना चाहती हैं।