Alwar पिकअप की टक्कर से 20 साल के युवक की मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी
 

 
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र के चांदोली गांव निवासी 20 साल के युवक को मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक 6 महीने पहले ही जुड़वां बच्चों का पिता बना था। करीब 2 साल पहले शादी हुई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया चांदोली गांव के लोगों ने बताया कि युवक कमल वाल्मीकि पुत्र मदन भिवाड़ी के खुश्खेड़ा में कंपनी में नौकरी करता था। वह सुबह ड्यूटी के लिए बाइक से गांव चांदोली से निकला था। सुबह करीब साढे़ 6 बजे के आसपास जिंदोली और सुरंग के बीच मे पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। घटना होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

6 महीने पहले ही कमल वाल्मीकि के परिवार में जुड़वां बच्चे की खुशी आई थी। करीब 2 साल पहले शादी हुई थी। कमल खुश्खेड़ा की फैक्ट्री में ड्यूटी कर वापस आते समय यह हादसा हो गया। एक्सीडेंट के बाद पिकअप चालक वाहन को भगा ले गया। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है। इधर, जिला अस्पताल में परिजनों की चीख पुकार मची है। उधर, मृतक का शव पोस्मार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

अमेरिकी नागरिक का गुजरात में होगा अंतिम संस्कार

मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर)| एक अमेरिकी को भारतीय संस्कृति इतनी भायी कि उसने अपने दोस्त को उसका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से करने को कहा था। खास बात यह है कि उसकी मौत भी भारत में हुई। अब अंतिम संस्कार भी भारत में होगा। वही दोस्त उसका अंतिम संस्कार करेगा जिससे उसने इच्छा जाहिर की थी।