Alwar के थानागाजी में मकान की छत गिरी, एक की मौत

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर जिले में बुधवार रात को अच्छी बारिश हुई और दिन में भी कई जगहों जोरदार बारिश हुई है। थानागाजी के राजपुरा गांव में बारिश से मकान की छत गिर गई। जिससे 50 साल के व्यक्ति हरिराम सैनी पुत्र लीलाराम सैनी की मौत हो गई। सबसे ज्यादा कोटकासिम में 135 और बहादरपुर में 125 मिमी बारिश दर्ज हुई है। सबसे कम कठूमर व लक्ष्मणगढ़ में हुई लेकिन बांधों में पानी की आवक कम है। बारिश से उमस से राहत मिली है।गुरुवार शाम करीब 5 बजे बारिश के दौरान हरिराम कमरे में आराम कर रहे थे। तब अचानक मकान की छत नीचे आ गिरी। जिसे वे मलबे के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने मिलकर मलबे से निकाला। अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरी करता था। जिसके पांच बच्चे हैं।
शाम चार बजे से सुबह 8 बजे तक कहां कितनी बारिश
अलवर 46, रामगढ़ 54, लक्ष्मणगढ़ 13, कठूमर 5, मालाखेड़ा 14, राजगढ़ 23, बहादरपुर 125, थानागाजी 26, गोविंदगढ़ 46, मुंडावर 58, तिजार 44, किशनगढ़बास 93, टपूकड़ा 48, कोटकासिम 135, बहरोड़ 65, बानसूर 79 व नीमराणा में 56 मिमी बारिश हुई है।
किस बांध में कितना पानी
जयसमंद 2 फीट 11 इंच, सिलीसेढ़ 21 फीट 4 इंच, मंगलांसर 15 फी 5 इंच, मानसरोवर 10 फीट 11 इंच, जय सागर में 11 फीट 1 इंच, बघेरीखुर्द में 5 फीट पानी है।
अलवर शहर के हालत खराब
बारिश के कारण अलवर शहर के हालत खराब है। एक तो सफाई ठप है। जगह-जगह कचरा सड़ता है। दूसरा अब बारिश से नालों का कचरा रोड पर आ गया। रात को कई जगहों पर पानी भर गया था। जल्दी शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर नही ंलौटी तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वैसे अब भी आमजन को बदबू में जीना पड़ रहा है। बीमारी फैलने का डर है।