Aapka Rajasthan

Alwar माजरीकलां में पर्वतारोहियों ने छात्राओं को दिया अवेयरनेस का मैसेज

 
Alwar माजरीकलां में पर्वतारोहियों ने छात्राओं को दिया अवेयरनेस का मैसेज 

अलवर न्यूज़ डेस्क, बाबा खेतानाथ महिला विद्यापीठ भीटेड़ा में पर्वतारोही और साइकिलिस्ट प्रिया कुमारी और प्रदीप कुमार ने मिशन मासिक धर्म और पर्यावरण (प्लास्टिक फ्री माउंटेन) के तहत जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को जानकारी दी। ये दोनों 5 जनवरी से 8 मार्च तक दिल्ली से मुंबई तक साइकिल यात्रा कर रहे हैं।

जिसका उद्देश्य स्कूल, कॉलेज और ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक धर्म और पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता का संदेश देना है। 3000 किलोमीटर साइकिलिंग करेंगे और विभिन्न राज्यों में यात्रा कर संदेश जारी करेंगे। इस दौरान कॉलेज सचिव प्रोफेसर हरिप्रसाद अग्रवाल, पूर्व सचिव महावीर प्रसाद, संयोजक डॉ. करण सिंह यादव और प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार यादव व बीएड प्राचार्या डॉ. सुनीता यादव द्वारा दोनों पर्वतारोही को सम्मानित किया गया।