दुनिया की सबसे महंगी चाय

चाय के दीवाने

चाय के दीवाने एक अच्छी चाय के चक्कर में कहां-कहां नहीं पहुंच जाते हैं।

चाय के साथ ना खाएं ये चीजें

चाय की दीवानगी ऐसी है कि लोग किसी भी समय चाय पीने के लिए तैयार रहते हैं।

भारत में हैं कई किस्म

भारत के अलग अलग हिस्सों में किस्म किस्म की चाय मिलती हैं। दार्जिलिंग टी, आसाम टी, हिमाचल टी कुछ पसंदीदा चाय हैं।

घर वाली चाय की कीमत

चाय की कीमत भी अलग अलग जगहों पर अलग हैं। सामान्य घरों में जो चाय इस्तेमाल होती है वह 500 से लेकर हजार रुपये किलो तक आती है।

दुनिया की सबसे महंगी चाय

आज हम बात करेंगे दुनिया की सबसे महंगी चाय की। चीन के फुजियान प्रांत में वुई हिल्स में उगाई जाने वाली चाय दुनिया की सबसे महंगी चाय मानी जाती है। इसका नाम है दा-होंग-पाओ-टी।

कीमत कितनी है

चीन की दा-होंग-पाओ-टी की कीमत 1.2 मिलियन डॉलर यानी 9 करोड़ रुपये प्रति किलो से ज्यादा है।

दूसरी सबसे महंगी चाय

दुनिया की दूसरी सबसे महंगी चाय चीन की पांडा-डंग टी है, इसकी खेती में भालू का गोबर इस्तेमाल होता है। इसकी कीमत 57 लाख रुपये प्रति किलो है।

गोल्ड की चाय

तीसरी सबसे महंगी चाय सिंगापुर की येलो गोल्ड है। सुनहरी पत्तियों वाली ये चाय साल में एक बार सोने की कैंची से काटी जाती है। इसकी कीमत 6 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा है। इस चाय पर 24 कैरेट गोल्ड फलेक्स का छिड़काव होता है।

चौथी महंगी चाय

भारत की सिल्वर टिप्स इंपीरियल टी चौथी सबसे महंगी चाय है। इस चाय की पत्तियां पूर्णिमा की रात को तोड़ी जाती हैं। इसकी कीमत 1,50,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा है।

more