
साल 2024 शुरू होने वाला है। लोगों के मन में ये जानने की उत्सुकता है कि इस साल दिवाली, दशहरा आदि प्रमुख त्योहार कब मनाए जाएंगे। जानिए साल 2024 के प्रमुख त्योहारों की डेट्स
इस बार मकर संक्रांति का पर्व 14 नहीं बल्कि 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि इस बार सूर्य 15 जनवरी, सोमवार को मकर राशि में प्रवेश करेगा।
वैसे तो साल भर में भगवान शिव से जुड़े अनेक त्योहार मनाए जाते हैं, लेकिन इन सभी में महाशिवरात्रि सबसे प्रमुख है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन रंगों से होली खेली जाती है। इस बार होलिका दहन 24 मार्च, रविवार को होली उत्सव 25 मार्च, सोमवार को है।
हिंदू नववर्ष की शुरूआत चैत्र नवरात्रि से होती है। इसी दिन गुड़ी पड़वा का पर्व भी मनाया जाता है। इस बार ये दोनों पर्व 9 अप्रैल, मंगलवार को है। नवरात्रि 17 अप्रैल तक रहेगी
चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार त्रेतायुग में इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस बार ये पर्व 17 अप्रैल, बुधवार को है।
हिंदू धर्म में सावन मास को बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। साल 2023 में सावन मास की शुरूआत 22 जुलाई, सोमवार से होगी, जो 19 अगस्त, सोमवार तक रहेगा
सावन मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 19 अगस्त, सोमवार को मनाया जाएगा।
ग्रंथों के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। हर साल इस दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 26 अगस्त, सोमवार को है