घी या तेल पूजा में क्या होता है शुभ ?

भगवान

हिंदू धर्म में पूजा के दौरान भगवान के आगे दीपक जलाने का अपनी एक खास महत्व है। कुछ लोग भगवान के आगे घी का दीपक जलाते हैं, वहीं कुछ लोग तेल का दीपक जलाते हैं। आइए जानें कौन सी दीपक जलाना शुभ होता है-

दीपक जलाने के फायदे

अगर आप अपने घर के मंदिर में रोज दीपक जलाते हैं तो घर से नकारात्मकता दूर रहती है और पॉजिटिव एनर्जी आती है। साथ ही घर परिवार के लोगों के बीच आपस में प्रेम की भावना बढ़ती है।

घी का दीपक है शुभ

घर में घी का दीपक जलाने से देवताओं और माता लक्ष्मी का वास होता है, जिससे घर में सुख, समृद्धि और शांति बनी रहती है।

घी के दीपक के लाभ

घी का दीपक जलाने से घर का वास्तु दोष भी खत्म होता है। जब घी का दीपक जलाएं तो फूल बत्ती का ही इस्तेमाल करें।

दोनों जला सकते हैं

भगवान के सामने घी या तेल दोनों तरह के दीपक जलाए जा सकते हैं। इसमें केवल आपकी आस्था पर निर्भर करता है।

तेल का दीपक

मनोकामना पूरी करने के लिए तेल का दीपक जलाया जाता है। तेल का दीपक जलाते समय लंबी बत्ती ही लगाएं।

किस दिशा में जलाएं

शास्त्रों में कहा गया है कि दीपक जलाएं तो जलाकर उसे पश्चिम दिशा में ही रखें। ऐसा करने से आप अपनी तरफ पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करेंगे।

तेल के दीपक के लाभ

सरसो या तिल के तेल का दीपक शनि पीड़ा से मुक्ति के लिए जलाया जाता है। तेल का दीपक जलाना भी काफी शुभ माना जाता है।

लाइक और शेयर करें।

आप अपनी इच्छा अनुसार कोई भी दीपक जला सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।

more