जब बात घर में वास्तु की आती है तब कई पौधे भी मुख्य भूमिका निभाते हैं। ऐसे ही पौधों में से एक है स्नेक प्लांट। आइए वास्तु एक्सपर्ट मधु कोटिया जी से जानें इस पौधे के वास्तु लाभों के बारे में।
वास्तु के नियमों से यदि आप घर में सही स्थान पर स्नेक प्लांट लगाते हैं तो घर में खुशहाली आती है। यह पौधा घर के सभी सदस्यों के लिए भाग्यशाली होता है और सफलता दिलाता है।
इसे हमेशा लिविंग रूम के उस हिस्से में रखा जाना चाहिए जो कि घर में आने जाने वाले लोगों की सीधी नजर में पड़े। कभी भी इस पौधे को दूसरों से छिपाकर नहीं रखना चाहिए।
इस पौधे का वास्तु में बाथरूम और बेडरूम के लिए अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन इसे लिविंग रूम और हॉल में कुछ विशेष कोनों में भी रखा जा सकता है।
स्नेक प्लांट घर के लोगों को किसी भी बुरी दृष्टि से बचाने में मदद करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इसलिए इसे मुख्य द्वार के पास भी रखा जा सकता है।
वास्तु के अनुसार यह ऐसा पौधा है जिसके एक पौधे से कई अन्य पौधे निकल आते हैं इसलिए इसे समृद्धि और आर्थिक लाभ का प्रतीक भी माना जाता है।
स्नेक प्लांट को घर के पूर्वी, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी कोने में रखा जा सकता है। इन दिशाओं में रखे हुए स्नेक प्लांट घर के लाभ के लिए बहुत ही शुभ माने जाते हैं
इसे कभी भी मेज या किसी अन्य सतह में न रखें। इस पौधे को हमेशा जमीन में ही रखना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा यह पौधा किसी अन्य इनडोर प्लांट से घिरा नहीं होना चाहिए।
स्नेक प्लांट ऑफिस डेस्क में रखने से करियर में सफलता मिल सकती है। इस पौधे को खिड़की, बुकशेल्फ़ पर स्नेक प्लांट लगा सकते हैं।