आइए जानें ऐसे बांधों के बारे में-
भारत में कई ऐसे बांध हैं, जो अपनी विशालता के लिए बेहद मशहूर हैं।
उत्तराखंड में भागीरथी नदी पर बना टिहरी बांध दुनिया का आठवां सबसे बड़ा बांध है और भारत का सबसे बड़ा बांध है। इसकी ऊंचाई 261 मीटर तथा लंबाई 575 मीटर है।
भाखड़ा नांगल बांध एशिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। सतलुज नदी पर बने इस बांध की बनावट बेहद खूबसूरत है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध है।
हीराकुंड बांध भारत का सबसे लंबा बांध है। यह उड़ीसा में महानदी पर बनाया गया है। इस बांध में दो ऑब्जर्वेशन टावर लगाए हैं, जिन्हें गांधी और नेहरू कहा जाता है।
नागार्जुन सागर बांध अपनी मजबूती के साथ ही अपनी भव्य बनावट के लिए फेमस है। आंध्र प्रदेश के कृष्णा नदी पर बने इस बांध के पानी को नियंत्रित करने के लिए 26 गेट हैं।
नर्मदा नदी पर बना सरदार सरोवर बांध गुजरात राज्य में स्थित है। इससे इस राज्य की सिंचाई, पीने का पानी और बिजली उत्पादन किया जाता है।
मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर बना यह बांध 92 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसका निर्माण 2003 में पूरा हुआ। इसकी नींव पूर्व प्रंधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखा था।
कोयना बांध भारत के सबसे बांध में से एक है, जो महाराष्ट्र के सांगली जिले में स्थित है। इसका निर्माण 1863 में हुआ था।
ये हैं भारत के सबसे बड़े बांध, जिन्हें देखने आप भी जा सकते हैं।