धन-समृद्धि के लिए शमी के पौधे के टोटके

धन-समृद्धि

हिंदू धर्म में शमी के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। शमी के पेड़ की पूजा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है और भगवान शिव आपसे प्रसन्‍न होते हैं। इस पौधे से किए गए कुछ उपाय आपके जीवन में बदलाव ला सकते हैं। आइए जानें शमी के उपाय-

खर्चों को रोकने के लिए

शनिवार को सुबह जल्‍दी उठें और शमी के गमले की रेत में एक सुपारी और एक सिक्‍का गाढ़ दें। उसके बाद रोजाना 7 दिन तक शाम को शमी के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं। इसे धन की बचत होती है।

आर्थिक समृद्धि के लिए

शास्‍त्रों में बताया गया है कि शमी के पेड़ को तुलसी के पेड़ के साथ लगाने से आपके घर में समृद्धि बढ़ती है। यानी कि शमी के पेड़ का गमला तुलसी के पेड़ के दाईं ओर होना चाहिए। शाम को इसमें दीपक जलाएं।

कर्ज मुक्ति के लिए

शनिवार को शमी के पौधे के सबसे निचले स्‍थान पर काली उड़द और काले तिल चढ़ाएं। ऐसा करने आपके ऊपर से शनि का अशुभ प्रभाव कम होगा और कर्ज चुकाने में भी धीरे-धीरे सक्षम हो जाएंगे।

नौकरी पाने के लिए

शनिवार को शमी का पौधा उत्‍तर दिशा में लगाएं और उसके बाद तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल चंदन डालकर ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करते हुए शमी के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं।

सुख शांति के लिए

जीवन में सुख शांति पाने के लिए शनि हर सोमवार को शिवजी के मंदिर में शमी का फूल लेकर जाएं और इसे बेलपत्र के साथ ही शिवलिंग पर अर्पित करें।

धन लाभ के योग

इस पौधे को यदि आप घर के मुख्य द्वार पर लगाएंगी तो इससे आपके घर में धन के योग बनेंगे। शमी का पौधा घर के अंदर न लगाएं। शमी का पौधा मुख्य द्वार के दाहिनी तरफ लगाना चाहिए।

शमी की पूजा

निवार के दिन शमी के पौधे की पूजा करेंगी और इसकी पांच पत्तियां शिवलिंग पर चढ़ाएंगी तो आपको कभी भी किसी आर्थिक समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। इन पत्तों को आप पर्स में भी रख सकते हैं।

लाइक और शेयर करें।

आप भी आर्थिक लाभ के लिए शमी के पत्तों के ये उपाय आजमा सकती हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।

more