राजस्थान की सबसे फेमस झीलें

हर एक की अलग खूबसूरती

कला और परंपरा को

राजस्थान का नाम सुनते ही मन में रंग-बिरंगे क्राफ्ट और कपड़ों की इमेज बनने लगती है, राजस्थान ने अपनी कला और परंपरा को बहुत ही अच्छे तरीके से बनाए रखा है।

सुंदर झीलों का अस्तित्व

राजस्थान धोरों यानी रेत के टीलों की धरती है, लेकिन इन टीलों के बीच सुंदर झीलों का भी अस्तित्व है, अगर राजस्थान जा रहे हैं तो यहां की झीलों की सैर अवश्य करें...

मान सागर झील, जयपुर

नाहरगढ़ की पहाड़ियों की सुंदरता बढ़ाती मान सागर झील एक कृत्रिम झील है।

ऐतिहासिक जल महल

इस झील के बीचोंबीच बना है ऐतिहासिक जल महल है, जो देखने में बेहद खूबसूरत है। यहां झील पर नौका विहार की अनुमति नहीं है।

अना सागर झील, अजमेर

अना सागर झील अजमेर में स्थित है। यह करीब 13 किलोमीटर में फैली हुई है और अजमेर की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है।

महाराज पृथ्वीराज चौहान के दादा

इस झील को महाराज पृथ्वीराज चौहान के दादा, अनाजी द्वारा 12वीं शताब्दी के आसपास बनाया गया था, इस झील के केंद्र में द्वीप स्थित है, जिस पर नाव द्वारा पहुंचा जा सकता है।

पिछोला झील, उदयपुर

राजस्थान का उदयपुर शहर ही झीलों को नगरी के रूप में दुनियाभर में जाना जाता है, लेकिन बात अगर पिछोला झील की करें तो आप इसे राजस्थान की सबसे लोकप्रिय झील कह सकते हैं।

झील पर चार द्वीप हैं

पिछोला झील एक कृत्रिम ताजे पानी की झील है, जिसे वर्ष 1362 में बनाया गया था, इस झील पर चार द्वीप हैं, जिन्हें जग निवास, जग मंदिर, मोहन मंदिर और अरसी विलास के नाम से जाना जाता है।

गडीसर झील, जैसलमेर

महाराज गड्डी सिंह द्वारा 14 वीं शताब्दी में इस झील की खुदाई कराई गई। उन्हीं के नाम पर झील का नाम गडीसर झील पड़ा।

जैसलमेर का मुख्य जल स्रोत

ऐतिहासिक स्मारकों से घिरी यह झील बेहद सुंदर लगती है, एक समय में यह झील जैसलमेर का मुख्य जल स्रोत हुआ करती थी।

नक्की झील, माउंट आबू

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, जो बेहद खूबसूरत भी है, अरावली के पहाड़ों के बीच स्थित यह सुंदर झील इस हिल स्टेशन की सुंदरता कई गुना बढ़ा देती है।

लव लेक

इस झील को माउंट आबू की 'लव लेक' के रूप में भी जानी जाती है। यहां आप नौका विहार का मजा लेने के साथ ही इसके किनारों पर घोड़े की सवारी का लुत्फ भी ले सकते हैं।