राजस्थान के सबसे फेमस फोर्ट

राजा-रजवाड़े की शान

खूबसूरत किलों के बारे में

राजस्थान अपनी नायाब खूबसूरती और राजवाड़ी के लिए फेमस है। यहां के ऐतिहासिक स्थल पुराने राजा-रजवाड़े की शान को दर्शाता है। आइए जानते हैं वहां के कुछ खूबसूरत किलों के बारे में...

आमेर फोर्ट

यह पहाड़ी किला राजा मान सिंह ने बनवाया था। यह हिंदू कलात्मकता डिजाइनों का एक अनूठा उदाहरण है। इसका डिजाइन लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर में किया गया है।

जालोर फोर्ट

यह 8वीं से 10वीं शताब्दी के बीच में बनवाया गया था। इसके चार बड़े द्वार हैं। यह विशाल पहाड़ी क्षेत्र पर स्थित है और प्राचीन विरासत के लिए जाना जाता है।

जैसलमेर फोर्ट

यह किला भारतीय इतिहास के सुंदर आर्किटेक्चर में से एक है। क्लासिक भारतीय शैली में बनाया गया यह फोर्ट गोल्डन किला के नाम से भी जाना जाता है।

जयगढ़ किला

सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा 18 वीं शताब्दी में इस किले का निर्माण कराया गया था। यह पहाड़ियों से घिरा हुआ चट्टानी इलाके के बीच स्थित है। यहां से पूरे जयपुर को देखा जा सकता है।

चित्तौड़गढ़ किला

चित्तौड़गढ़ किला सिसौदिया के राजपूत किंग्स और मेवाड़ शासकों की बहादुरी व साहस का प्रतीक है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में शामिल है।

जूनागढ़ फोर्ट

जूनागढ़ किला बीकानेर जिले में स्थित है। यह राजा राय सिंह द्वारा 1558 ईस्वी में बनवाया गया था। यह किला अपनी शानदार नक्काशी के लिए फेमस है।

रणथंभौर का किला

रणथंभौर किला यूनेस्को की विश्व धरोहरों की सूची में शामिल है। यह रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्रों के भीतर स्थित है।

खिमसर किला

खिमसर का किला 500 से अधिक वर्ष पुराना माना जाता है। मुगल राजा औरंगजेब यहां रहा करते थे। यह किला वर्तमान में एक विरासत होटल में बदल दिया गया है।

कुम्भलगढ़ का किला

कुम्भलगढ़ किला राजस्थान के महान किलों में से एक है क्योंकि यह महाराणा प्रताप का जन्मस्थान है, जो मेवाड़ के प्रमुख शासक थे।

Nahargarh Fort

यह किला 1734 में राजा जय सिंह द्वारा बनवाया गया था। इसका 1868 में पुनर्निर्माण किया गया। यह एक अच्छा दर्शनीय स्थल और राजस्थान के प्रमुख किलों में से एक है।

तारागढ़ किला

इसे 1345 में बनाया गया था। राजपूत शैली में बना यह किला महान वास्तुकला को दर्शाता है। इसकी दीवारों, छतों और मंडपों पर पत्थर की नक्काशी है।

भटनेर फोर्ट

भटनेर किला भारत के सबसे पुराने किलों में से एक है। घेंगर नदी के तट पर स्थित यह किला वास्तव में बहुत मजबूत है। यह खूबसूरत मंदिरों और विशाल दरवाजे के लिए फेमस है।