गर्मियों में बनाएं यहां घूमने का प्लान
जयपुर, राजस्थान का सबसे खूबसूरत शहरों में एक है। इसे पिंक सिटी यानि गुलाबी शहर भी कहा जाता है।
जयपुर में घूमने की कई जगहें हैं, लेकिन हम आपको यहां की 5 सुंदर जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
जयपुर में सिटी पैलेस सबसे मशहूर आकर्षणों में से एक है। महल को 1729 से 1732 के बीच महाराजा सवांई जयसिंह द्वारा बनवाया गया था।
यहां आप क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। सिटी पैलेस घूमने की टाइमिंग 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक है।
आमेर किला जयपुर का बहुत बड़ा किला है। यह गुलाबी और पीले बलुआ पत्थरों से बनाया गया है।
आमेर को कभी राजस्थान की राजधानी के रूप में भी जाना जाता था। आमेर किला खुले रहने का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक है।
जयपुर के बाहरी इलाके में स्थित, गलताजी मंदिर एक प्रागैतिहासिक हिंदू तीर्थ स्थल है। यह खूबसूरत पहाड़ियों में बसा हुआ है।
ये मंदिर बहुत बड़ा है, जिसमें कई अलग-अलग मंदिर मौजूद हैं। गलताजी मंदिर को गुलाबी रंग के बलुआ पत्थर से निर्मित किया गया है।
महारानी की छतरी एक तरह से जयपुर की शाही महिलाओं या महारानियों की अंतिम संस्कार वाली जगह है। यह घूमने की अच्छी जगह है।