Rajasthan के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन

संस्कृति और खूबसूरती देख झूम उठेगा दिल

प्राकृतिक सौंदर्य

आज हम आपको राजस्थान की उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर आप प्राकृतिक सौंदर्य से लेकर अद्भुत कला प्रदर्शन को देख सकती हैं। इन स्थलों की खूबसूरती को देखकर आप खुद को यहां आने से रोक नहीं पाऐंगी।

जैसलमेर

अगर आप जैसलमेर में ऊंट की सवारी करके रात में आसमान के नीचे कैंप में समय गुजारेंगी तो आपके लिए यह एक खास अनुभव होगा। जैसलमेर का किला यहां का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण है। जैन मंदिर, राष्ट्रीय उद्यान, गदीसर झील, बड़ा बाग आदि कई खूबसूरत स्थल यहां पर स्थित हैं जहां पर आप घूमने जा सकती हैं।

माउंट आबू

राजस्थान के सूखे रेगिस्तान में, माउंट आबू एक ताज़ा हवा की तरह है। अरावली की पहाड़ियों की सबसे अधिक ऊंचाई पर यह एकमात्र हिल स्टेशन है। यहां पर दिलवाड़ा के मंदिर, ब्रह्माकुमारी आश्रम, गुरूशिखर और जैन-तीर्थ मुख्य हैं। प्राकृतिक सुन्दता के साथ ही माउंट आबू एक पवित्र तीर्थ-स्थल भी है

कुंभलगढ़ का किला

इस किले का निर्माण 15वीं शताब्दी में राणा कुंभा द्वारा करवाया गया था। इसकी विशालता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकती हैं कि इसे बनाने में 15 साल का लंबा समय लगा था। चीन की दीवार के बाद दुनिया की दूसरी सबसे लंबी दीवार कुम्भलगढ़ किले में ही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस किले के अंदर लगभग 360 हिंदू और जैन मंदिर हैं। कुम्भलगढ़ किले के चारों ओर 13 पर्वत शिखर भी हैं जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

जोधपुर

रेगिस्तान के बीच जोधपुर में प्राकृतिक और कई खूबसूरत ऐतिहासिक धरोहर भी हैं। मेहरानगढ़ किला, फूल महल, पालकी खाना, कायलाना झील आदि कई सारी खूबसूरत जगह यहां पर स्थित हैं। आप यहां पर आकर राजस्थान की संस्कृति को बखूबी देख सकती हैं।

बीकानेर

बीकानेर को राजस्थान का दिल भी कहते हैं। अगर आप बीकानेर का इतिहास खंगालें तो आपको पता चलेगा कि इस राज्य की स्थापना महाभारत काल में हुई थी, उस दौरान इस शहर को जांगल देश के नाम से जाना जाता था। यह शहर आज भी अपनी राजपुताना सभ्यता, संस्कृति और ऐतिहासिक किलों के पुराने इतिहास के साथ घिरा हुआ है।

पुष्कर

पुष्कर राजस्थान के अजमेर जिले में मौजूद एक खूबसूरत शहर है। आपको यह बात शायद पता न हो, लेकिन राजस्थान का पुष्कर शहर भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक माना जाता है और यह जगह पुष्कर ऊंट मेले के लिए भी पर्यटकों के बीच खास प्रसिद्ध है।

उदयपुर

उदयपुर अपनी खूबसूरत झीलों के लिए भी जाना जाता है, जो पूरे शहर में फैली हुई हैं। उदयपुर सिटी पैलेस उदयपुर के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। अगर आप उदयपुर में घूमने जाती हैं तो 4 से 5 दिन भी काफी कम हैं क्योंकि यहां घूमने के लिए कई सारी जगह हैं। आप यहां के हाथी पोल में स्ट्रीट शॉपिंग भी कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें

तो ये थी वो सभी जगह जो राजस्थान में बहुत फेमस हैं और आपको यहां जरूर जाना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटaapkarajasthan.com के साथ।