अगर आप राजस्थान में हैं या यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां कई जगहें हैं।
ऐसे में आज हम आपको राजस्थान के 5 मनमोहक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
'पिंक सिटी' के नाम से मशहूर जयपुर अपने शाही किलों, महलों, प्राचीन इमारतों और आकर्षक होटलों की वजह से दुनियाभर में प्रसिद्ध है।
यह राजस्थान के मनमोहक जगहों में से एक है। यहां हवा महल, अंबेर फोर्ट, नाहरगढ़ फोर्ट, जयगढ़ का किला, जल महल जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।
यहां आप मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस, खेजड़ला किला, बालसमंद झील, मोती महल, चामुंडा माता मंदिर, मंडोर गार्डन घूम सकते हैं।
राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित यह एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। ऊंची पहाड़ी पर स्थित ये जगह घूमने के लिए बेहद सुंदर है।
घने जंगलों से घिरी यह जगह लोगों का मन मोह लेती है। अगर आप कभी माउंट आबू जाएं, तो अचलगढ़ किला, टॉड रॉक, नक्की झील जरूर जाएं।
राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित पुष्कर एक पवित्र शहर है, जिसे भारत में 'तीर्थ स्थलों का राजा' कहा जाता है।
राजस्थान का बीकानेर उन चुनिंदा जगहों में शामिल है जिसे बेहद ही खूबसूरत और रोमांटिक शहर माना जाता है।