राजस्थान का मिनी मालदीव किशनगढ़ में बसा हुआ है। इस जगह को 'मून लैंड ऑफ राजस्थान' भी कहा जाता है।
किशनगढ़ में आपको कई पहाड़ देखने को मिलेंगी। यहां की बनी-ठनी पेंटिंग काफी मशहूर है।
ऐसे में आप यहां मालदीव के साथ-साथ अन्य चीजों का भी लुफ्त उठा सकते हैं। सबसे अच्छी बात है कि जयपुर दिल्ली से पास है।
मिनी मालदीव किशनगढ़ के डंपिंग एरिया में बसा हुआ है। यहां जाकर आपको हकीकत में महसूस होगा कि आप सच में मालदीव पहुंच गए हैं।
चारों तरफ मार्बल के पहाड़ दिखेंगे और नीला पानी नजर आएगा। यहां की शाम बेहद हसीन होती है। इसलिए आप घंटो यहां आसानी से बैठ सकते हैं।
इस जगह की खूबसूरती का पता आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस जगह पर बॉलीवुड फिल्मों के कई गाने शूट हुए हैं।
इसके अलावा कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं', भागी 3 जैसी हिट फिल्मों के गाने भी इसी लोकेशन पर फिल्माए गए हैं।
अगर आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत फोटोशूट करवाना चाहती हैं तो आपके लिए यह जगह एकदम बेस्ट हो सकती है। वेडिंग फोटोग्राफी के लिए भी यह लोकेशन काफी अच्छी है।
सबसे अच्छी बात है कि यहां जाने के लिए आपको एंट्री फीस नहीं देनी पड़ेगी। हालांकि, इसके लिए आपको पैसों की जगह परमिशन लेनी पड़ेगी।