होली पर बनाएं ये पकवान

 

खुश हो जायेगें मेहमान

फेमस डिशेज

रंगों का त्योहार होली पुराने बेर को खत्म करके नई शुरूआत के लिए जाता है। आइए जानें इस दिन के लिए कुछ फेमस डिशेज के बारे में, जिन्हें आप घर आए मेहमानों, मित्रों आदि को सर्व कर सकते हैं।

गुजिया

गुजिया एक मीठी डिश है, जिसे होली पर लोग खूब चाव से खाना पसंद करते हैं। इसे आप रवा, मावा ड्राई फ्रूट्स आदि से बना सकते हैं।

दही-बड़ा

होली त्योहार पर दही-बड़ा बहुत चाव से लोग खाते हैं। बड़ा को आप उड़द दाल या फिर चना दाल से बनाएं और फिर ऊपर से दही, मसाले आदि डालकर सर्व करें।

मालपुआ

मैदा, खोवा. दूध, मलाई, ड्राई फ्रूट्स आदि मिलाकर होली पर मालपुआ बनाया जाता है। इस डिश के बिना यह त्योहार अधूरा है।

ठंडाई

होली खुशियों का त्योहार है। इसमें लोग खूब झुमते और नाचते हैं। ऐसे में ठंडाई पीना तो बनता है। इस खास मौके पर ठंडाई जरूर पिएं।

पकौड़े

होली के त्योहार पर भांग शौक से खाया जाता है। आप सब्जियों के पकौड़े के अलावा इस दिन भांग के पकौड़े भी बना सकते हैं।

कचौरी

दाल की कचौरी होली के त्योहार पर खूब बनाई जाती है। ऐसी कचौरी को आप इस दिन दही, आलू की ग्रेवी वाली सब्जी, चाट मसाले आदि डालकर सर्व कर सकतें हैं।

दही पापड़ी चाट

होली पर घर में आए मेहमानों को दही पापड़ी चाट खिला सकते हैं। मैदा से पापड़ी बना लें और फिर छोले, दही, चाट मसाला, सेव आदि डालकर सर्व करें।

शेयर करें।

आप भी होली फेस्टिवल पर इन पकवान का स्वाद ले सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर करें।

ऐसी ओर स्टोरीज के लिए क्लिक करें यहां