भारत माता के वीर सपूत, अद्वितीय योद्धा, स्वाभिमान के रक्षक, हिंदू हृदय सम्राट, वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की आज जयंती है। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक उनका जन्मदिन 16 मई को है।
पृथ्वीराज चौहान ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए कभी भी अपने आत्म सम्मान के साथ समझौता नहीं किया।
पृथ्वीराज चौहान की तलवार कोटा के राव माधोसिंह ट्रस्ट संग्रहालय में रखी हैं। यहां पर आने वाले सैलानी चौहान की इस तलवार को देखकर आश्चर्य करते हैं।
म्यूजियम में पृथ्वीराज चौहान की 38 इंच लंबी तलवार है। इसमें सोने से मढ़ी मूठ चार इंच की है। 790 साल पुरानी यह धरोहर है। फलक पर सरकार श्री पृथ्वीराज बहादुर संवत 1282 उकेरा है।
बताया जाता है कि पृथ्वीराज चौहान की तलवार का वजन 61 किलोग्राम था वीराज चौहान की 38 इंच लंबी तलवार है।
पृथ्वीराज चौहान के कवच, ढाल और तलवार को मिलाकर कुल वजन 207 किलोग्राम था।
पृथ्वीराज का जन्म 1166 में अजमेर राजवंश में हुआ था। उनके पिता राजा सोमेश्वर चौहान अजमेर के राजा थे।
पिता राजा सोमेश्वर चौहान की मृत्यु होने के बाद, उन्हें केवल 11 साल की उम्र में राजा बना दिया गया।
अगर आपको स्टोरी पसंद आयी तो इसे लाइक और शेयर करें