कूलर घर तो ठंडा कर देता है लेकिन बहुत ज्यादा आवाज करता है। इस आर्टिकल में जानें कि आप कूलर की आवाज को कैसे ठीक कर सकते हैं।
कई बार हम कूलर को ठीक से रखते हैं, लेकिन अलग-अलग कारणों की वजह से कूलर टेढ़ा हो जाता है। इस परिस्थिति में कूलर का बैलेंस बिगड़ जाता है। पानी का सारा भार एक ही तरफ पड़ता है।
बैलेंस बिगड़ने पर कूलर जरूरत से ज्यादा शोर करने लग जाता है। हमेशा कूलर के स्टैंड के नीचे मजबूत चीज रखें। साथ ही कूलर रखने की जगह भी उबड़-खाबड़ नहीं होनी चाहिए।
जब भी कूलर लगाएं, कोशिश करें कि पहले ही सारे नट को चेक कर लें। ब्लेड्स के नट के साथ-साथ दरवाजों में किसी भी तरह की खराबी होने से भी कूलर जरूरत से ज्यादा शोर करता है।
कूलर की पंखुड़ियों पर समय-समय पर मिट्टी चढ़ जाती है जिसे साफ करते रहना चाहिए। एक समय के बाद मिट्टी का भारत पंखुड़ियों को प्रभावित करने लगता है जिससे ज्यादा आवाज आती है।
इन सभी टिप्स के अलावा अगर आप कूलर के बलेड पर तेल लगा देंगे तो इससे भी पंखे की आवाज ठीक हो जाएगी। आपको बस कपड़े पर तेल लगाना है और उसे पंखे के ब्लेड पर रब करना है।
अगर आप इन सभी टिप्स के बाद भी कूलर की आवाज को ठीक नहीं कर पा रहे हैं तो मैकेनिक को बुलाएं।
आप कूलर को कभी भी चलते वक्त ना छुएं। इससे आपको करंट लगने का खतरा रहता है।
कूलर की आवाज को कैसे करें ठीक। स्टोरी अच्छी लगी हो तो लाइक और शेयर करें।